क्रिकेट

IND vs BAN: भारत भी ना हो जाए उलटफेर की शिकार, बांग्लादेश के खिलाफ देख लें पुराने आंकड़े

India vs Bangladesh head to head record: क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है। मुकाबले से पहले दोनों के प्रदर्शन पर डाले नजर..

Image

भारत-बांग्लादेश हेट टू हेड रिकॉर्ड.

Photo : Times Now Digital

India vs Bangladesh head to head record: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में गुरवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेल जाने वाला है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में आयोजित मैच को जीतकर भारत जहां जीत का चौका लगाना चाहेगा, वहीं टूर्नामेंट में केवल एक मैच जीत पाई बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

वर्ल्ड कप 2023 में इन दिनों उलटफेर का दौर चल रहा है। सोमवार को अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को मात देकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नीदरलैंड के सामने घुटने टेक दिए। ऐसे में बांग्लादेश भी भारत को हराने की उम्मीद रख रही होगी। ऐसे में दोनों देशों के बीच आंकड़े देखना बेहद जरूरी है।

विश्वकप में भारत-बांग्लादेश के बीच रिकॉर्ड

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 4 बार भिड़ी हैं। इसमें से भारत ने 3 मैच जीते हैं वहीं बांग्लादेश केवल एक मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।

2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने दिया था झटका

टीम इंडिया को 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने बड़ा झटका देते हुए लीग स्टेज में 5 विकेट से हरा दिया था। ये हार टीम के लिए काफी भारी साबित हुई थी। हालांकि इसके बाद 2011, 2015 और 2019 के विश्वकप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया है।

रोहित शर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के मैचों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे शाकिब अल हसन की टीम के खिलाफ 2015 और 2019 के विश्वकप में शतक जड़ चुके हैं। रोहित ने कुल 241 रन बनाए हैं। जिसमें 8 छक्के भी शामिल हैं जो कि किसी भी भारत या बांग्लादेश के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article