क्रिकेट

ODI World Cup 2023: भारतीय दिग्गज ने वर्ल्ड कप को लेकर चुनी टीम इंडिया, बुमराह सहित कई युवा खिलाड़ियों को मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 24, 2023, 06:50 AM IST

ODI World Cup 2023, Team India Full Squad: भारत की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि खिताबी मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा।

Image

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड।

Photo : Times Now Digital

ODI World Cup 2023, Team India Full Squad: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट के क्वालीफाई कर चुकी सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया। इस स्क्वाड में चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल सहित कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।

रोहित की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में उतरेगी। इसके अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल सहित कई खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने को लेकर असमंजय की स्थिति रही है।

टीम इंडिया का इस प्रकार है शेड्यूल

तारीखबनामजगह समय
8 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाचेन्नईदोपहर 2 बजे से
11 अक्टूबरअफगानिस्तानदिल्लीदोपहर 2 बजे से
15 अक्टूबर पाकिस्तानअहमदाबाददोपहर 2 बजे से
19 अक्टूबर बांग्लादेशपुणेदोपहर 2 बजे से
22 अक्टूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला दोपहर 2 बजे से
29 अक्टूबरइंग्लैंड लखनऊ दोपहर 2 बजे से
02 नवंबर श्रीलंका मुंबई दोपहर 2 बजे से
05 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकातादोपहर 2 बजे से
11 नवंबर नीदरलैंड्सबेंगलुरू दोपहर 2 बजे से

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक/शार्दुल ठाकुर।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article