वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होने जा रहा है। 19 नवंबर तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीम अपना भाग आजमाएंगी। पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वर्ल्ड कप 2023 कई खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल कुछ खिलाड़ी करियर के उस पड़ाव पर खड़े हैं जहां ये कह पाना मुश्किल है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेल पाएंगे।
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 36 साल के डेविड वॉर्नर का रिटायरमेंट प्लान तैयार है और वह वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। वॉर्नर फिलहाल 150 वनडे मुकाबला खेल चुके हैं, जिसमें उनके 6,397 रन हैं।
स्टीव स्मिथ (न्यूजीलैंड)- ऑस्ट्रेलिया के एक और बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए भी यह वर्ल्ड कप आखिरी हो सकता है। स्मिथ 34 साल के हैं और 145 वनडे मैच में 5,054 रन बना चुके हैं। वह वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के प्रमुख स्तंभ हैं।
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिछली बार फाइनल में चूक गए थे। इस बार वह आखिरी बार वर्ल्ड कप में उतरेंगे। 33 साल के विलियमसन 161 वनडे मैच में 6,555 रन बना चुके हैं।
रोहित शर्मा (भारत)- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं। T20I से पहले ही दूरी बना चुके रोहित के लिए भी यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने 251 वनडे मैच में 48.85 की औसत से 10,112 रन बनाए हैं।
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- वनडे के रिटायरमेंट से लौटे बेन स्टोक्स केवल वर्ल्ड कप में जोस बटलर की डिमांड पर आए हैं। ऐसे में बेन स्टोक्स के लिए भी यह वर्ल्ड कप आखिरी है।
विराट कोहली (भारत)- 34 साल के विराट 281 वनडे में 13 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। पिछले कुछ महीने से विराट लगाता T20I से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में विराट के लिए ये आखिरी वर्ल्ड कप हो तो कोई हैरानी नहीं होगी।
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए यह वर्ल्ड कप आखिरी होगा। पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस का सपना तोड़ने वाले बोल्ट 104 मैच में 197 विकेट ले चुके हैं।
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- बांग्लादेश के कप्तान 36 साल के शाकिब अल हसन के लिए भी यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। शाकिब वर्तमान में इस फॉर्मेट के नंबर वन गेंदबाज हैं। वह 7,384 रन और 308 विकेट ले चुके हैं।
