क्रिकेट

NZ vs SL 2nd ODI LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड और श्रींलका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड और श्रींलका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला। (फोटो- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

NZ vs SL 2nd ODI, New Zealand vs Sri Lanka Match Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (08 जनवरी 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल 1-0 से बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को बराबर करना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के अविष्का फर्नांडो ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि न्यूजीलैंड के विल यंग ने 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 का रोमांचक मुकाबला खेला गया था।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand ODI Squads)

डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, विल यंग, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, मिशेल हे (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), जैकब डफी, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ, विलियम ओ 'राउरके।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka ODI Squads)

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज , लाहिरू कुमारा, ईशान मलिंगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match Date)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार (08 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडेमुकाबला कहां खेला जाएगा। (New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match Venue)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match Time)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match On Tv)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article