क्रिकेट

NZ vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका डिसाइडर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की सीरीज का निर्णायक मुकाबला बुधवार को खेल जाएगा। सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। साउथ अफ्रीका ने पहला और चौथा टी20 अपने नाम किया था, जबकि दूसरा और तीसरा मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा था।

Image

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 25 मार्च, यानी बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हेगले ओवल में खेला जाएगा। फिलहाल यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और आखिरी मुकाबले पर सीरीज दांव पर है। शुरुआती मुकाबला गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने बैक टू बैक दो मुकाबले जीतकर 2-1 से बढ़त हासिल की थी। लेकिन चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और सीरीज को 2-2 पर पहुंचा दिया। मिचेल सैंटनर और टॉम लैथम की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड की कमान एकबार फिर जिमी नीशम के पास होगी जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व केशव महाराज करेंगे। अगर आप भी इस मुकाबले का आंनद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला (NZ vs SA 5th T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला 25 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा।

कहां होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला (NZ vs SA 5th T20 Match Venue )

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला हेगल ओवल में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला (NZ vs SA 5th T20 Match Timing)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 11.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला (NZ vs SA 5th T20 Match On TV)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देखा जा सकता है।

कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NZ vs SA 5th T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5वें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम-

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, कैटेन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, ज़ाकरी फोक्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, जेडन लेनोक्स, नाथन स्मिथ, टॉम ब्लंडेल।

दक्षिण अफ्रीका टीम: वियान मुल्डर, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, डियान फॉरेस्टर, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायेन, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमेलाने, नकोबानी मोकोएना, लूथो सिपाम्ला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article