New Zealand vs South Africa 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे T20 में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हराया
NZ vs SA 2nd T20I LIVE SCORE: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 68 रनों से हार मिली है। इस मैच के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 से बराबर हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 176 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रन ही बना पाई। इस तरह न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया।
New Zealand vs South Africa 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे T20 में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हराया
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (South Africa Playing 11)- टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing 11)- डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, निक केली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (NZ and SA Squads)
साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Squad)- टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन, नकोबानी मोकोएना
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad)- डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जिमी नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, ज़ाकरी फोक्स।
