क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले 'चोट के चक्रव्यूह' में फंसी टीम इंडिया, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

चोटिल खिलाड़ियों खिलाड़ी की बढ़ती संख्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मैनचेस्टर टेस्ट से पहले चिंता की विषय बन गई है। जिम ट्रेनिंग के दौरान रविवार को एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर आई है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिये फिट होने की कोशिशों में जुटे आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाश दीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था जबकि अर्शदीप इस श्रृंखला में अभी तक नहीं खेल सके हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय आल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का भी चौथे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि उन्हें रविवार को जिम सत्र के दौरान घुटने में चोट लग गई। सूत्र ने कहा,'नीतीश को आज जिम में ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई।'

अंशुल कंबोज को मिला बुलावा

रेड्डी दूसरे और तीसरे टेस्ट में अंतिम एकादश का हिस्सा थे। आकाश दीप की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है जबकि अर्शदीप का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना मुश्किल ही लग रहा है जिसकी वजह से चयनकर्ताओं ने कम्बोज को बुलाया। अर्शदीप को नेट सत्र के दौरान साइ सुदर्शन का एक शॉट बचाते समय बायें हाथ में चोट लगी थी। सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने कहा था,'हम मैनचेस्टर टेस्ट पास आने पर टीम संयोजन के बारे में फैसला लेंगे, खासकर अर्शदीप की स्थिति को ध्यान में रखते हुए।'

अर्शदीप की चोट का होगा आकलन

रियान टेन डोइशे ने कहा था,'उसे कट लगा है लेकिन देखना है कि यह कितना गहरा है। मेडिकल टीम उसे डॉक्टर के पास ले गई है और देखना है कि उसे टांके आते हैं या नहीं।' कम्बोज ने टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में भारत ए के लिये अच्छा प्रदर्शन किया । उन्होंने नॉर्थम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिये। उन्होंने पिछले साल केरल के खिलाफ लाहली में रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के लिये एक पारी के दस विकेट चटकाये थे। वह बंगाल के प्रेमांग्शु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमासुंदरम (1985-86) के बाद यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने पिछले सत्र में छह रणजी मैचों में 34 विकेट लिये थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article