क्रिकेट

IPL 2024, MI vs LSG: मुंबई के खिलाफ पूरन का गरजा बल्ला, किया अपने नाम यह रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 17, 2024, 10:00 PM IST

IPL 2024, MI vs LSG, Nicholas Pooran Fifty: मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर लखनऊ को संभाला। इसके साथ ही वे लखनऊ के लिए एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलते हुए नजर आए।

Image

अर्धशतक जड़ने के बाद निकोलस पूरन। (फाटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • निकोलस पूरन ने खेली अर्धशतकीय पारी।
  • पूरन का लखनऊ के लिए दूसरा सबसे मेज अर्धशतक है।

IPL 2024, MI vs LSG, Nicholas Pooran Fifty: आईपीएल के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर गरजा। पूरन ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल में लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, पूरन शतक से चूक गए। वे 258.62 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत लड़खड़ाई टीम लखनऊ 200 के करीब पहुंच गई।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पूरन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

निकोलस पूरन अपनी टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए एक और सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन के ही नाम आईपीएल में लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद लखनऊ के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी पूरन के नाम ही है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली के खिलाफ पूरन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वो साझा रूप से इस सूची में हमवतन काइल मेयर्स के साथ तीसरे पायदान पर भी काबिज हैं।

पूरन 500 रन से एक रन रह गए दूर

निकोलस पूरन का आईपीएल के मौजूदा सीजन में धमाकेदार पारी जारी है। उन्होंने 14 मैचों में 178.21 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए। वे मौजूदा आईपीएल में 500 रन सब महज एक रन दूर रह गए। उन्होंने मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक जड़ा। इस दौरान पूरन के बल्ले से 35 चौके और 36 छक्के निकले हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article