क्रिकेट

NZ vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

NZ vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, New Zealand vs Sri Lanka Match Playing X1: न्यूजीलैंड और श्रींलका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार (11 जनवरी 2025) को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

NZ vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, New Zealand vs Sri Lanka Match Playing X1: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। न्यूजीलैंड की टीम की नजर आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर है, जबकि श्रीलंका की कोशिश है कि सीरीज में जीत का खाता खोल सके। सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 142 गेंदें शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रन से मात दी थी। न्यूजीलैंड की टीम अभी 2-0 से आगे चल रही है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका हेड टू हेड (NZ vs SL 3rd ODI Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कुल 107 मैच खेले गए हैं। इसमें न्यूजीलैंड की टीम को 54 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका की टीम को 43 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के 9 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका और एक मुकाबला टाई रहा है।

NZ vs SL 3rd ODI Match, न्यूजीलैंड और श्रीलंका

दिनांक: 11 जनवरी 2024

समय: 6:30 AM

मैदान: ईडन पार्क, ऑकलैंड

न्यूजीलैंड और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: विल यंग, रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, वानिंदु हसरंगा।

गेंदबाज: जैकब डफी, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ, महीश तीक्ष्णा, विलियम ओ'रूर्के।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: मैट हेनरी।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

विल यंग, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, नुवानीदु फर्नांडो, निशान मदुश्का , डुनिथ वेललेज, मोहम्मद शिराज, महेश दीक्षाना।

(*Disclaimer: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article