क्रिकेट

ENG vs NZ: 27 साल बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उनके घर में दी पटखनी, स्टोक्स की विदाई पर फेरा पानी

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। खराब दौरे से गुजर रहे इंग्लैंड की यह पिछले 9 टेस्ट मैच में 7वीं हार है। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हार मिली थी।

Image

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (साभार-Blackcap)

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने 27 साल बाद इंग्लैंड को उनके घर पर हराया। खराब दौरे से गुजर रहे इंग्लैंड की यह पिछले 9 टेस्ट मैच में 7वीं हार है। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 373 रन का लक्ष्य था, लेकिन जैकरी फोक्स के 3 और मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ की धारदार गेंदबाजी के दम पर टीम 212 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में एकमात्र अर्धशतक विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ के बल्ले से आया जिसने 60 रन की पारी खेली।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए हुए रिकॉर्ड 317 रन की साझेदारी के दम पर 438 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बेन डकेट के 113 और जैकब बेथल के 74, हैरी ब्रूक के 58 रन की पारी के दम पर 354 रन ही बना पाई थी।

न्यूजीलैंड ने ली थी पहली पारी के आधार पर 84 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। हालांकि, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही और डेरिल मिचेल के 100 और रचिन रवींद्र के 94 रन की पारी के दम पर उसने 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। इंग्लैंड के सामने 373 रन का लक्ष्य था, लेकिन बेन स्टोक्स की अगुआई में आखिरी बार खेल रही इंग्लैंड की टीम 212 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की विदाई पर पानी फेर दिया।

पहले टेस्ट में मिली थी हार

1999 के बाद यह पहला मौका है जब पहला टेस्ट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज पर कब्जा किया। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हार मिली थी। उसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और सीरीज पर कब्जा जमाया। न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 253 और तीसरा टेस्ट 160 रन से जीता।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article