क्रिकेट

Afghanistan Squad Update: बिना मैच खेले एशिया कप से बाहर हुआ यह अफगानी गेंदबाज, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Afghanistan Squad Update: दूसरे मुकाबले से पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नवीन उल हक बिना एक भी मुकाबला खेले एशिया कप से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान को दूसरा मुकाबला मंगलवार को बांग्लादेश से खेलना है।

Image

नवीन उल हक (साभार-ACB X)

Afghanistan Squad Update: एशिया कप में अफगानिस्तान ने जीत के साथ शुरुआत की थी। दूसरे मुकाबले में राशिद एंड कंपनी का सामना मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। कंधे की चोट से उबर रहे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक एशिया कप 2025 से बिना एक भी मुकाबला खेले बाहर गो गए हैं। वह अब तक फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। उनकी जगह अब्दुल्ला अहमदजई को टीम में शामिल कर लिया गया है। यह 25 वर्षीय तेज गेंदबाज इससे पहले पाकिस्तान के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हुई त्रिकोणीय श्रृंखला से भी बाहर रहा था, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया था।

हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी है। एसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘नवीन पूरी तरह से फिट होने तक गहन उपचार और रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। ’’ बाईस वर्षीय अहमदजई एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे और नवीन की अनुपस्थिति में त्रिकोणीय श्रृंखला में खेले थे। अफगानिस्तान मंगलवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगा। इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान के पास सुपर-फोर में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। पहले मुकाबले में उसने हांगकांग की टीम को 94 रन से पटखनी दी थी।

अफगानिस्तान का एशिया कप स्क्वॉड (Afghanistan Updated Squad)- राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article