क्रिकेट

इंग्लैंड पर जमकर बरसा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, तकनीक पर ही उठाए सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 03:21 PM IST

Nathan Lyon makes fun of Bazball: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नई बल्लेबाजी शैली बाजबॉल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इसे बकवास करार दिया है।

Image

नाथन लियोन (फोटो- icc twitter)

लंदन: आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की आक्रामक खेल शैली ‘बाजबॉल’ का मजाक बनाया है।टेस्ट क्रिकेट में 496 विकेट ले चुके लियोन ने कहा कि उन्हें पिछले साल दोनों एशेज टेस्ट में बाजबॉल कहीं नजर नहीं आया । लियोन दो टेस्ट खेलने के बाद चोट के कारण बाकी तीन मैच नहीं खेल सके थे ।

बाज के नाम से मशहूर इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम से बाजबॉल चलन में आया है ।लियोन ने ‘चैनल 7’ के एक कार्यक्रम में कहा- बाजबॉल के खिलाफ हमें 2 . 0 से बढत मिली थी तो मैं खुश हूं । यह बकवास है जिस तरह का क्रिकेट इंग्लैंड खेलना चाहता है । अब तो यह शब्दकोष में भी है।'

बाजबॉल को बड़ा चढ़ाकर पेश किया गया है- नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि 'हर कोई बाजबॉल की बात कर रहा है । ईमानदारी से कहूं तो मुझे उन दो टेस्ट में यह नहीं दिखा जो मैने उनके खिलाफ खेले । इसे बढा चढाकर पेश किया गया है । हम भी आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं मसलन डेविड वॉर्नर एक सत्र में शतक बना लेते हैं ।’

End of Article