क्रिकेट

IND vs AUS: भारत के खिलाफ फिर गरजे ऑस्ट्रेलियाई लायन, भारतीय सरजमीं पर पूरा किया पचासा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 05:04 PM IST

India vs Australia 3rd test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय स्पिनर्स की तरह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का भी जलवा बरकरार रहा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लायन ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए। इसके साथ ही भारत में उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image

नाथन लायन टीम के खिलाड़ियाें के साथ जश्न मनाते हुए।

Photo : AP

India vs Australia 3rd test: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन जमकर गरजे। इंदौर में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिनर नाथन लायन ने खतरनाक प्रदर्शन कर भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। तीसरे टेस्ट मैच में नाथन लायन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा आठ विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने भारत में 50वां टेस्ट विकेट भी पूरा किया।

नाथन ने इनको बनाया अपना शिकार

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 15वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसी तरह 31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा को, 41वें ओवर की पहली गेंद पर केएस भरत को, 49वें ओवर की पहली गेंद पर रवि अश्विन को, 57वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा और इसी ओवर के पांववें गेंद पर उमेश यादव, 61वें ओवर में मोहम्मद सिराज को आउट कर चलता किया।

तीसरे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं नाथन

नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उन्होंने 2011 से 2023 तक118 टेस्ट मैचों में 479 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले 708 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न पहले नंबर पर हैं, जबकि ग्लेन मैकग्राथ 563 रन के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर हैं।

तीसरे टेस्ट में नाथम के नाम इतने विकेट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में नाथन लायन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 11.2 ओवर में महज 35 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले। इसी तरह नाथन का दूसरी पारी में भी कहर जारी रहा। उन्होंने 23.3 ओवर में 64 रन देकर आठ विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article