Indian Premier League 2023, MI Five Players Watch : रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल के नए सीजन में भी संभल कर खेलना होगा। टीम की बल्लेबाजी ठीक है, लेकिन गेंदबाजों पर और काम करने की जरूरत है। लीग के शुरू होने से पहले टीम के दो स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले साल के प्रदर्शन को भुला कर मैदान पर उतरेंगे और नई रणनीति के साथ सामने वाली टीम का सामना करेंगे। इस बार के ऑक्शन में टीम ने तीन गेंदबाजों पर अच्छा खास पैसा खर्च टीम में शामिल किए थे। इसमें सबसे महंगे गेंदबाज झाई रिचर्डसन बाहर हो गए हैं, जबकि पीयूष चावला को मौका मिल सकता है।
ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम के लिए सही साबित
1. रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास आईपीएल के अलावा इंटरनेशल क्रिकेट का भी अच्छा खासा अनुभव है। वे आईपीएल चौथे टॉप स्कोरर हैं रोहित ने कुल 227 मैच खेले हैं, जिसमें 5879 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 40 अर्धशतक शामिल है।
2. इशान किशन
पिछले ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले युवा बल्लेबाज इशान किशन पर इस बार भी सबकी नजर होगी। पिछले बार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार टीम को उनसे काफी उम्मीद है। वे अभी तक 75 मुकाबले खेले चुके हैं। इसमें 132.34 की स्ट्राइक रेट से कुल 1870 रन बनाए हैं। इसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।
3. सूर्यकुमार यादव
मैदान पर 360 डिग्री शॉट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की मैदान पर एक बार शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। वे टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक है। सूर्यकुमार 123 मैच के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। इसमें 136.78 की स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। इसमें 16 अर्धशतक शामिल है। वे टीम के लिए कई बार विजयी बल्लेबाजी कर चुके हैं।
4. पीयूष चावला
34 साल के स्टार गेंदबाज पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में खरीद कर टीम में शामिल किया। वे टीम के लिए अहम रोल निभा सकते हैं। उनके बाद आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव है। वे आईपीएल में तीन टीमों के साथ अभी तक कुल 165 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 7.88 की इकोनॉमी से 157 विकेट चटकाए हैं।
5. कुमार कार्तिकेय
कुमार कार्तिकेय ने पिछले सीजन में कुछ मैचों में खेलने का मौका मिला। वे सिर्फ 4 मैच खेलने उतरे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिरकी में पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाए थे। टीम लीग मुकाबले से बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार टीम में उनको जगह मिलती है तो वह टीम के सही साबित हो सकते हैं।
