क्रिकेट

टेस्ट डेब्यू के बाद मां को किया मुकेश कुमार ने फोन, भावनाओं पर नहीं रख पाए काबू...[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 22, 2023, 01:23 PM IST

टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में डेब्यू करने के बाद मां के साथ फोन पर बात करते हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भावुक हो गए। जानिए मां-बेटे के बीच हुई क्या बात?

Image

टेस्ट डेब्यू कैप हासिल करने के बाद मुकेश कुमार (साभार BCCI)

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर शुरू हुए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका दिया। मुकेश भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 308वें खिलाड़ी बने। इससे पहले डॉमिनिका टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था।

रविचंद्रन अश्विन ने दी मुकेश को टेस्ट कैप

मुकेश कुमार को रविचंद्रन अश्विन ने मैच से पहले टीम हर्डल में डेब्यू कैप दी थी। पहले दिन के खेल के बाद मुकेश कुमार ने अपनी मां को फोन करके टेस्ट डेब्यू की बात बताई। वो मां से बात करते हुए भावुक हो गए। बीसीसीआई ने मां-बेटे के बीच हुई इस बातचीत का स्पेशल वीडियों जारी किया है।

मां से कहा, तुम्हारी पूजा का हुआ असर

मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुकेश ने वीडियो में बताया, आज मुझे ये कैप मिली 308, अश्विन भाई ने दी। मेरे जीवन का आज सबसे अहम दिन था। इतने साल की मेहनत का आज मुझे फल मिला है। उसके बाद उन्होंने अपनी मां को फोन लगाया। मां को प्रणाम करने के बाद भोजपुरी में बात करते हुए मुकेश ने कहा, इतने साल तुमने जो मेरे लिए इतनी पूजा पाठ की उसकी बदौलत आज देश के लिए खेलने का मौका मिला है।

हमेशा खुश रहो और आगे बढ़ो

मुकेश ने भोजपुरी को हिंदी में अनुवाद करते हुए बताया, मम्मी बोल रही हैं कि तुम हमेशा खुश रहो। आगे बढ़ते रहो। मेरा आशार्वाद तुम्हारे साथ है। उनके ये नहीं पता है कि इंडिया के लिए खेलना क्या है। बस इतना है कि मेरा बेटा आगे बढ़ जाए।

मां के लिए बेहद अहम है ये पल

उन्होंने आगे कहा, मेरी मां के लिए ये पल बेहद अहम है। वो मुझे कलेजे का टुकड़ा बनाकर रखती है। मैं बता नहीं सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। सुबह डेब्यू हुआ, शाम को मां से बात कर रहा हूं। मेरे हाथ भी कांप रहे हैं। समझ नहीं आ रहा हूं कि क्या बोलना चाहता हूं। मैं बहुत खुश हूं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article