क्रिकेट

क्या 2023 में नए अवतार में नजर आएंगे धोनी, नेट्स में दिखी झलक [Video]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2023, 03:58 PM IST

MS Dhoni Bowling Net Practice:विमेंस प्रीमियर लीग के खत्म होने के बाद 31 मार्च से पुरुष आईपीएल का आगाज होगा। इससे पहले सभी टीमों के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभी तक विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देने वाले एमएस धोनी आईपीएल के नए सीजन में नए अवतार में दिखेंगे। इसकी झलक नेट प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर देखने को मिली।

Image

एमएस धोनी गेंदबाजी करते हुए। (Instagram)

MS Dhoni Bowling Net Practice: फटाफट क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर जल्द शुरू होने वाला है। विमेंस प्रीमियर लीग के कुछ दिन बाद यानी 31 मार्च से पुरुष आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। इसकी तैयारी में सभी खिलाड़ी भिड़ चुके हैं। इस दौरान आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी नेट प्रैक्टिस के दौरान नए अवतार में दिखें। अभी तक वे विकेट के पीछे से या फिर अपने बल्ले से मैच का रूख बदल देते थे, लेकिन आईपीएल 2023 में नए अंदाज में दिखेंगे।

गेंदबाजी में हाथ आजमाते दिखे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी इन दिनों नेट पर जमकर पसीना बहा रहे है। इस दौरान टीम के कप्तान एमएस धोनी के अलावा अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी के अलावा कैच और फील्डिंग करते हुए दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी पहले फुटबॉल खेलते दिखे। इसके बाद बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी करते नजर आए। गेंदबाजी करने के बाद हंसते हुए भी दिखें। इसके बाद फिर लंब-लंबे शॉट लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को 5.7 लाख पसंदकर चुके हैं, जबकि दो हजार के करीब लोग अपनी राय दे चुके हैं।

सीएसके का पिछला सीजन रहा था खराब

चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट टेबल में नौवें नंबर पर रही थी। लेकिन धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके चलते धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। चेन्नई को पिछले साल कुल 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली थी, जबकि 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके को शुरुआती 8 मैचों में से छह में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में हार मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article