क्रिकेट

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 04:14 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। धोनी की नजर जहां 5वें खिताब पर है तो वहीं गुजरात लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी।

Image

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

आईपीएल 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मैच में एमएस धोनी और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। दोनों ने इस सीजन में शानदार कप्तानी का प्रदर्शन किया है। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद एमएस धोनी लगातर 10वीं बार अपनी टीम को फाइनल में लेकर आए हैं।

धोनी कर सकते हैं रोहित की बराबरी

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। यदि वह फाइनल मुकाबले में गुजरात को हराने में कामयाब हो जाती है तो यह उसकी 5वीं ट्रॉफी है। इस जीत के साथ ही एमएस धोनी बतौर कप्तान 5 ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे। रोहित बतौर कप्तान 5 बार ट्रॉफी जीत चुके हैं।

हार्दिक के पास भी है मौका

यदि इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई को हराने में कामयाब हो जाती है तो यह उसकी लगातार दूसरी ट्रॉफी होगी और वह ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी जिन्होंने बैक टू बैक ट्रॉफी जीती हो। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या की बतौर खिलाड़ी यह छठी आईपीएल ट्रॉफी होगी और इस मामले में वह रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने 5 बार मुंबई इंडियंस से खेलते हुए यह ट्रॉफी जीती थी तो एक बार डेकन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था।

अब तक शानदार रहा गुजरात का सफर

इस सीजन में गुजरात टाइटंस की बात करें तो अब तक टीम का सफर शानदार रहा है। ओपनिंग मैच में चेन्नई को पटखनी देने वाली टीम 14 में से 10 मुकाबले जीत कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन रही थी। पहले क्वालीफायर मुकाबले में उसे भले ही चेन्नई से हार मिली हो लेकिन दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उसने मुंबई को 62 रन से मात दी थी और फाइनल में जगह बनाई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article