IND vs SA, Monty Panesar Predicts on Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज यानी शनिवार को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि टीम इंडिया दस साल बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही है। लेकिन इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने विराट कोहली के बल्लेबाजी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कोहली का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर गरजने वाला है। आगे उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली शतक जड़ सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है कोहली का प्रदर्शन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला मौजूदा सीजन में शांत रहा है। उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 7 मैचों में सिर्फ दो बार ही दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, यूएसए के खिलाफ जीरो, अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरो और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 9 रन बना पाए थे।
विजेता को लेकर पनेसर ने कर दी भविष्यवाणी
विराट कोहली के बल्लेबाजी के बाद मोंटी पनेसर ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता के नाम को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी की है।
