क्रिकेट

ICC ODI Ranking: मैदान पर धमाकेदार गेंदबाजी प्रदर्शन का मिला मोहम्मद सिराज को ईनाम

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 7, 2022, 02:50 PM IST

मोहम्मद सिराज को वनडे क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी का ईनाम मिला है। वो जसप्रीत बुमराह के बाद सिराज वनडे रैकिंग में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

Image

मोहम्मद सिराज( साभार AP)

दुबई: भारत के युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार धमाल मचा रहे हैं। इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम उन्हें बुधवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। सिराज गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वो जसप्रीत बुमराह के बाद वनडे में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं।

भारतीयों में सिराज दूसरे स्थान

वनडे रैंकिंग में भारत का कोई भी गेंदबाज नहीं है। जसप्रीत बुमराह 16वें और सिराज 26वें स्थान पर काबिज हैं। युजवेंद्र चहल 27वें और कुलदीप यादव 28वें पायदान पर हैं। शार्दुल ठाकुर 42वें, भुवनेश्वर कुमार 43वें और मोहम्मद शमी 44वें स्थान पर हैं।

बोल्ट हैं दुनिया के नंबर एक गेंदबाज

वनडे में गेंदबाजी में टॉप-5 गेंदबाजों पर नजर डालें तो कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट एकदिवसीय क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे, मिचेल स्टार्क तीसरे स्थान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के मैच हेनरी चौथे और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

रोहित वनडे में नंबर वन भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम 779 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के इमाम उल हक हैं। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के रॉसी वान डर डुसे और चौथे पर क्विंटन डिकॉक बने हुए हैं। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर काबिज हैं। रोहित शर्मा वनडे में भारत के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वो नौवें पायदान पर 697 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ काबिज हैं। वहीं विराट कोहली 691 रटिंग प्वाइंट्स के साथ दसवें स्थान पर हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article