क्रिकेट

भाई गंदे रिएक्शन मत दे, जब हार्दिक पर भड़के मोहम्मद शमी, सुनाया मजेदार किस्सा

Mohammed Shami: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हार्दिक पांड्या को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है। शमी ने बताया कि कैसे जब हार्दिक उन पर भड़के थे तो उन्होंने क्या किया था। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो सीजन से शानदार काम किया है।

Image

गुजरात टाइटंस (साभार-IPL)

आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को लेकर है। दरअसल हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने के बाद से शुभमन गिल को नई कमान मिली है, लेकिन आज बात गुजरात के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिन्होंने अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है।

जब हार्दिक पर भड़के थे शमी

मोहम्मद शमी ने हार्दिक पांड्या को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया। गौरव कपूर के एक पॉडकॉस्ट में बात करते हुए शमी ने कहा 'एक बार जब हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे और शमी ने मिस फील्डिंग हुई तो उन्होंने एक अजीब रिएक्शन दिया। शमी ने बताया कि स्क्रीन पर कोई इस तरह का रिएक्शन दे वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। मैंने कहा मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है।

मैनेजमेंट भी आया था मेरे पास, देख मैं तो बोलने वाला इंसान हूं नहीं, मुझे किसे से मतलब है नहीं, मुझे अपने काम से मतलब है। क्योंकि अगर आप कुछ कहो, मैं कुछ कहूं तो टीम का माहौल खराब हो जाता है। मानना पड़ेगा उस दिन के बाद उसने कोई रिएक्ट नहीं किया।

2022 में चैंपियन बनी थी गुजरात

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने में कामयाब रही थी तो इसके पीछे मोहम्मद शमी का बहुत बड़ा हाथ रहा था। उस सीजन में शमी ने 16 मुकाबलों में 20 विकेट चटकाए थे, जबकि 2023 में शमी पर्पल कैप होल्डर रहे थे और 17 मैच में उन्होंने 28 विकेट चटकाए थे। हालांकि, टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई और उसे चेन्नई के हाथो हार मिली थी।

End of Article