क्रिकेट

Syed Mushtaq Ali Trophy: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मोहम्मद शमी ने की घातक गेंदबाजी, बल्ले ने भी दिखाया कमाल

Syed Mushtaq Ali Trophy, Bangla vs Chandigarh: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का सैयद मुश्ताब अली ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बंगाल टीम ने चंडीगढ़ को महज 3 रन से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह भी बनाई।

Image

मोहम्मद शमी और मोहम्म्द कैफ। (फोटो- Mohammed Shami X)

Photo : Twitter

Syed Mushtaq Ali Trophy, Bangla vs Chandigarh: मोहम्मद शमी और सायन घोष के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगाल की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में बंगाल की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ को तीन रनों से मात दी।

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जिसमें करण लाल ने 33 और मोहम्मद शमी ने 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक चटर्जी ने भी 12 गेंदों में 28 रनों की अच्छी पारी खेली। बंगाल की टीम ने 15.1ओवर तक सिर्फ़ 114 रन ही बना पाई थी और उनके आठ बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे। हालांकि शमी ने पहले प्रदिप्त प्रमाणिक के साथ 24 रनों की अच्छी साझेदारी की और अंत में ख़ुद आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए, बंगाल को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर में संदीप शर्मा के ख़िलाफ़ शमी ने दो सिक्सर और एक चौका लगाते हुए कुल 18 रन बटोरे।

इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम सिर्फ़ 156 रन ही बना पाई, जिसमें सायन घोष ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। कनिष्क सेठ और शमी ने भी अच्छी किफ़ायती गेंदबाजी की। चंड़ीगढ़ की टीम इस रन चेज के दौरान काफी उलझी हुई नजर आई। हालांकि राजअंगद बावा के 32 रनों की पारी ने मैच को रोमांचक जरूर बना दिया था। एक समय पर चंडीगढ़ को अंतिम दो ओवरं में 23 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन अपने पहले स्पैल में किफ़ायती गेंदबाज़ी करने वाले शमी ( 3 ओवर, 13 रन) ने 19वें ओवर में 12 रन खर्च कर दिया और अंतिम ओवर में सायन को 12 रनों का बचाव करना था और उन्होंने यह सफलतापूर्वक कर लिया।

शमी ने अब तक बंगाल के सभी आठ मैचों में हिस्सा लिया है, जहां उन्होंने हर मैच में अपने पूरे ओवरों का कोटा पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 7.49 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट लिए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शमी बंगाल की टीम के साथ शेष प्रतियोगिता के लिए भी बने रहेंगे। बेंगलुरु में शमी एनसीए के स्टाफ के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं। ताकि वह शीर्ष स्तरीय क्रिकेट में वापसी कर सकें। हालांकि उन्हें अभी पूरी तरह से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। रविवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की उपलब्धता को लेकर सतर्क रुख़ अपनाया था और कहा कि उनकी वापसी के "दरवाजे खुले" हैं। उनकी सतर्कता का कारण शमी के घुटनों में सूजन है, जो इस प्रतियोगिता के दौरान गेंदबाजी करते हुए आई थी।

हालांकि बंगाल टीम मैनेजमेंट ने पूरे टूर्नामेंट में शमी के गेंदबाज़ी वर्कलोड को लेकर संतोष व्यक्त किया है। शमी ने मैच से एक दिन पहले आराम करने का फै़सला किया था, जो माना जा रहा है कि उन्होंने खुद लिया था ताकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खुद को सुरक्षित रख सकें। बंगाल का अगला मुक़ाबला बुधवार को राउंड ऑफ आठ में बड़ौदा के खिलाफ होगा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article