क्रिकेट

IND vs AUS: ट्रेविस हेड मामले पर DSP सिराज पर लगा जुर्माना, डिमेरिट अंक भी मिला

Adelaide Test, IND vs AUS 2nd test: एडिलेट टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड आपस में भिड़ गए थे, जिसको लेकर आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया है।

Image

ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज। (फोटो- AP)

Photo : AP

Adelaide Test, IND vs AUS 2nd test: एडिलेड टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इस मैच के दौरान ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज मैदान पर आपस में भिड़ गए थे। सिराज ने हेड को 140 रन पर आउट करने के बाद जोरदार विदाई दी गई। हेड ने भी सिराज को जवाब दिया और वापस चले गए। मैच खत्म होने के एक दिन बाद आईसीसी ने इस मामले पड़ा सजा सुनाई है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज DSP मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया।

20% जुर्माना के साथ डिमेरिक अंक भी

सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ICC ने अपनी विज्ञप्ति में लिखा कि सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो ऐसी भाषा या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को आउट होने पर अपमानजनक या आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने वाला हो सकता है। इसके साथ ही उनको एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। इसके अलावा बोर्ड ने ट्रेविस हेड पर जुर्माना तो नहीं लगाया है, लेकिन उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। आईसीसी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों का यह पिछले 24 महीनों में पहला अपराध था।

भारत के लिए हेडक बने थे हेड

एडिलेड टेस्ट मुकाबले में ट्रेविस हेड टीम इंडिया के लिए हेडक बन गए थे। उन्होंने 141 गेंदों पर 17 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे। उनको मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article