क्रिकेट

मुझे इस झमेले में नहीं पड़ना, गौतम गंभीर बनने के सवाल पर शमी का मजेदार जवाब (Video)

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी लगातार वापसी की कोशिश में लगे हैं। लेकिन इस बीच टाइम्सनाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'न्यूज़रूम डायलॉग' में बात करते हुए शमी ने रैपिड फायर के तहत अपने पसंदीदा जोड़ीदार गेंदबाज के बारे में बात की।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-X)

टीम इंडिया के स्पीडस्टार मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से लगातार वापसी की जद्दोजहद में लगे हैं। लेकिन जिस हिसाब से सेलेक्टर नए गेंदबाजों को मौका दे रहे हैं, उससे उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है। शमी वापसी कर पाएंगे या नहीं इसका जवाब तो वक्त और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के पास है। लेकिन अपनी बेबाकी के लिए जाने वाले शमी ने जसप्रीत बुमराह और साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार को लेकर बात की है। टाइम्सनाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'न्यूज़रूम डायलॉग' में बात करते हुए शमी ने रैपिड फायर के तहत अपने पसंदीदा जोड़ीदार गेंदबाज के बारे में बात की। शमी से जब भुवी और बुमराह से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो पहले तो उन्होंने इस सवाल को टाला, लेकिन बाद में उन्होंने इसका जवाब दिया।

मैं इस झमेले में नहीं पड़ना चाहता

शमी से बेस्ट गेंदबाज को लेकर सवाल किया गया। पहले उन्होंने कहा कि दोनों ही अच्छे हैं। दोनों के साथ मैं लंबे टाइम तक खेला हूं। उन्होंने कहा कि दोनों गेंदबाज अलग हैं। इस पर शमी को बतौर कोच गंभीर बनकर चुनने के लिए कहा गया। इस पर शमी मे मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं।

जसप्रीत बुमराह को बताया गेंदबाज

मोहम्मद शमी ने आखिरकार भुवी और बुमराह में से जसप्रीत को बेस्ट गेंदबाज के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि अगर बात टी20 और व्हाइट बॉल क्रिकेट की करें तो जसप्रीत बुमराह बेस्ट गेंदबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को भी याद किया और बताया कि निजी जीवन में होने वाली समस्या की तुलना में करियर के शुरुआती पलों में खुद की पहचान बनाने की चुनौती ज्यादा मुश्किल रही। शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर आए थे। इस मुकाबले में उन्होंने 9 ओवर में 74 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article