क्रिकेट

सचिन के जन्मदिन पर मोहम्मद कैफ ने की ऐसी मांग; फैंस हो जाएंगे खुश, क्या सोचते हैं आप

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 24, 2023, 06:17 PM IST

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सचिन ने लाइफ का अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऐसे में उन्हें पूरे क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिल रही है। इस मौके पर उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने एक खास मांग रखी है।

Image

सचिन तेंदुलकर जन्मदिन

Photo : Twitter

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें साथी खिलाड़ी से लेकर पूरे क्रिकेट वर्ल्ड से शुभकामनाएं मिल रही है। लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज और सबसे अच्छे फील्डरों में से एक मोहम्मद कैफ ने उनके जन्मदिन पर एक ऐसी मांग रखी है, जिससे उनके फैंस एक दम खुश हो जाएंगे।

मोहम्मद कैफ ने रखी खास मांग

मोहम्मद कैफ ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर ट्वीट कर लिखा कि 24 अप्रैल को 'National Cricket Day' घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने किसी को पागलों की तरह इस खेल से प्यार करते नहीं देखा है जैसे सचिन पाजी करते हैं। उस खिलाड़ी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं जिसने भारत में क्रिकेट के साथ अमर प्रेम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोहम्मद कैफ की इस मांग से भारत में शायद ही कोई क्रिकेट फैंस होंगे जिनकी हामी नहीं होगी, क्योंकि भारत में क्रिकेट अगर धर्म है तो सचिन किसी भगवान से कम नहीं हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस मोहम्मद कैफ की इस मांग से बेहद खुश होंगे।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले नरेंद्र मोदी की सरकार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) घोषित किया था। तब से हर साल पूरा देश 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाता है और हॉकी के जादूगर को अपना सम्मान प्रकट करता है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article