क्रिकेट

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के दोषी पाए गए मोईन अली, लगा जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2023, 05:33 PM IST

ENG vs AUS: पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाज मोईन अली को बड़ा झटका लगा है। उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 393रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

Image

मोईन अली, गेंदबाज इंग्लैंड (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट
  • मोईन अली पर लगा जुर्माना
  • इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए हैं 393 रन

इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती एशेज टेस्ट के दूसरे दिन अपने गेंदबाजी वाले हाथ पर ‘स्प्रे’ का इस्तेमाल करने पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यहां जारी बयान में कहा, ‘अली को खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.20 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है।’ इसके अलावा, अली के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है। उनके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध था।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 89वें ओवर की है। अली अपना ओवर डालने से पहले बाउंड्री लाइन के पास अपने गेंदबाजी हाथ पर स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए देखे गये थे। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी 393 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट से शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 152 गेंद पर 118 रन बनाए थे। रूट के अलावा जैक क्रॉली ने 61 और जॉनी बेयरस्टो ने 78 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया शानदार जवाब

393 रन की पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत के कुछ विकेट जल्दी जरूर खोए, लेकिन उस्मान ख्वाजा के शानदार शतकीय पारी की मदद से उसने इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। ख्वाजा ने इस मैच में 141 रन की पारी खेली और अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी। ख्वाजा के अलावा ट्रेविस हेड ने 50 और एलेक्स कैरी ने शानदार 66 रन की पारी खेली। आपको बता दें कि इंग्लैंड साल 2015 के बाद से एशेज नहीं जीत पाया है और इस बार बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी के पास यह कारनामा करने का मौका है।
End of Article