क्रिकेट

IPL 2024 Final: मिचेल स्टार्क ने किया अभिषेक शर्मा को चारों खाने चित्त, देखकर रह गए सब हैरान [VIDEO]

मिचेल स्टार्क ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पारी के पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बोल्ड करके टीम को पहला झटका दिया।

Image

अभिषेक शर्मा(साभार IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में धमाल मचाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नहीं चला। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को स्विंग गेंदबाजी का जादू दिखाते हुए शानदार ढंग से बोल्ड कर दिया। वो गेंद इतनी बेहतरीन थी कि अभिषेक शर्मा के साथ हर कोई हैरान रह गया।

अभिषेक को नहीं लगी हवा, बिखर गईं गिल्लियां

टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी केकेआर के लिए गेंदबाजी का आगाज मिचेल स्टार्क ने किया। स्टार्क ने पेस और स्विंग का शानदार मुजाहिरा पहले ओवर में पेश किया। उन्होंने पहली चार गेंदें ऑफ स्टंप के बार फेंकी जो ऑफ स्टंप के बाहर गई लेकिन पांचवीं गेंद स्टंप की लाइन पर गिरी और स्विंग होकर ऑफ स्टंप पर जा लगी और गिल्लियां बिखर गईं। अभिषेक 2(5) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अभिषेक का शानदार रहा आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने सीजन में धमाल मचाते हुए 16 मैच की 16 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 484 रन 32.26 के औसत और 2014.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए। अभिषेक ने मौजूदा सीजन में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 204.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने सीजन में 36 चौके और सबसे ज्यादा 42 छक्के भी जड़े। अभिषेक ने आईपीएल 2024 में 3 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 75* रन रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article