क्रिकेट

IND vs NZ: सतर्क हो जाओ भारत! फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने चला कमिंस वाला पैंतरा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने फाइनल से पहले एक खास पैतरा अपनाया। सैंटनर ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की ही तरफ अहमदाबाद पिच की फोटो अपने मोबाइल में ली। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस की ही तरह का कि उन्हें भारत के लोगों का दिल तोड़े में कोई आपत्ति नहीं होगी।

Image

सैंनटर ने अपनाया कमिंस वाला पैंतरा। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च, रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत को हराने के लिए एक अनोखा टोटका अपनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही इतिहास रचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भारत का लक्ष्य अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना और घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने का दुर्लभ कारनामा हासिल करना है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम लगातार हार के सिलसिले को खत्म करते हुए आखिरकार अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए बेताब होगी।

सैंटनर का कमिंस वाला पैंतरा

वहीं, मैच से पहले सैंटनर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस वाला टोटका अपनाया। सैंटनर ने भी अपने मोबाइल फोन में अहमदाबाद की पिच की फोटो ली। जैसे साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान पैट कमिंस ने किया था। तब चर्चा की थी कि आखिर कमिंस ने ऐसा क्यों किया। क्या उन्होंने पिच के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए फोटो ऑस्ट्रेलिया भेजी थी या फिर उन्हें पिच बदले जाने का डर था?

मामला जो भी रहा हो लेकिन, एक बार फिर सैंटनर, कमिंस वाला पैंतरा अपनाया है। यही नहीं सैंटनर ने कमिंस जैसा ही मिलता जुलता बयान दिया। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत फैंस का दिल तोड़ने आए हैं। इस सैंटनर ने कहा कि उन्हें बिलियन्स लोगों का दिल तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

'दर्शकों को शांत कराने आएं हैं'

सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यही हमारा लक्ष्य है, दर्शकों को शांत करना। लेकिन क्रिकेट में कई चुनौतियां हैं और वे बदलती रहती हैं। मुझे लगता है कि भारत पर अपने घरेलू मैदान पर जीतने का काफी दबाव है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हुई और हार बार भारत को मात मिली है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!