क्रिकेट

माइकल वॉन ने कहा, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड इस गेंदबाज को लाने की हड़बड़ी ना करे

Michael Vaughan On IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि चोट से उबर रहे जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतारने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। आर्चर ने चार साल में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला जब वह डरहम के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप में रविवार को ससेक्स के लिये उतरे । उन्होंने 18 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।

Image

माइकल वॉन (Instagram)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि चोट से उबर रहे जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतारने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। आर्चर ने चार साल में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला जब वह डरहम के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप में रविवार को ससेक्स के लिये उतरे । उन्होंने 18 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।

तीस वर्ष के आर्चर ने 2021 से कोई टेस्ट नहीं खेला है । इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि अगर आर्चर ससेक्स के लिये चार दिवसीय मैच खेलते हैं तो दो जुलाई से भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे। वॉन ने हालांकि ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल’ में कहा ,‘‘ अच्छी बात यह है कि जोफ्रा ने वापसी की है लेकिन मैं उसे एक और चार दिवसीय मैच खेलते देखना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "उसने चार साल से इस प्रारूप में नहीं खेला है । इसलिये सिर्फ एक मैच के बाद उसकी वापसी कराना जल्दबाजी होगी । टेस्ट मैच काउंटी क्रिकेट से अलग होता है । मैं पहले टेस्ट की टीम में बदलाव नहीं करना चाहूंगा।" ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रास ने भी कहा कि आर्चर को लेकर इंग्लैंड को सावधानी बरतनी होगी।

फारब्रास ने ‘द गार्डियन’ से कहा ,‘‘ अगर मैं चयनकर्ताओं की जगह होता तो ईमानदारी से कहूं तो आर्चर को तीसरे टेस्ट के लिये बचाता । आपको उसके मामले में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उसने लाल गेंद के प्रारूप में सिर्फ 18 ओवर डाले हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ टीम में बदलाव की क्या जरूरत है । अभी हेडिंग्ले में पहला टेस्ट जीता है और श्रृंखला की शानदार शुरूआत की है।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article