क्रिकेट

MI vs RR, Who won Yesterday IPL Match- यहाँ देखें कल का मैच कौन जीता? सीएसके बनाम आरसीबी मैच रिजल्ट और फुल स्कोरकार्ड: मुंबई की लगातार तीसरी हार, जीत के साथ टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 2, 2024, 12:10 AM IST

Who won Yesterday IPL Match, kal ka IPL 2024 Match kaun jita, MI vs RR: एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से मात देकर मौजूदा सीजन में जीत की हैट्रिक लगाई। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

Image

अर्धशतक जड़ने के बाद रियान पराग और साथी खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मैच।
  • राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से दी पटखनी।

MI vs RR, kal ka IPL 2024 Match kaun jita: रियान पराग के अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत की हैट्रिक लगाई। राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। टीम 0 अंक के साथ टेबल में नीचे से पहले नंबर पर यानी 10वें नंबर पर है। मौजूदा सीजन के पॉइंट टेबल में सिर्फ मुंबई का खाता नहीं खुला है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। टीम ने राजस्थान को अपने घर में आसान लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 27 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि राजस्थान के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। ऐसा रहा मैच का हाल...

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई की खराब शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के पहले ओवर में टीम को दो बड़े झटके लगे। टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ट्रेंट बोल्ट के पांचवें गेंद पर आउट हो गए। वे आईपीएल इतिहास में 17वीं बार डक आउट हुए। इसके अलगे ही गेंद पर नमन धीर को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। टीम ने पहले ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ एक रन बनाए।

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा हाथ मिलाते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)

हार्दिक-तिलक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मुंबई इंडिसंय के कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और 56 रनों की साझेदारी की लड़खड़ाई टीम को संभाला। लेकिन यह जोड़ी भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाई। हार्दिक पंड्या ने 161.90 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 110.34 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

पावरप्ले में लगे मुंबई को चार बड़े झटके

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहत खराब रही। टीम को पावरप्ले में चार बड़े झटके लगे। रोहित शर्मा और नमन धीर पहले ओवर में बिना खाता खोले वापस लौटे। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस अपना इम्पैक्ट नहीं दिखा पाए। वे भी डक आउट हुए। इसके अलावा टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए।

Trent Boult

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए ट्रेंट बोल्ट और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

बोल्ट और चहल की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियस के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। ट्रेंट बोल्ट ले 4 ओवर में 5.50 की इकोनॉमी के तहत 22 रन दिए और कुल 3 विकेट चटकाए। वहीं, युजवेंद्र चहल की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 2.75 की इकोनॉमी से महज 11 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट और आवेश खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाए।

राजस्थान का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की भी शुरुआत खराब रही। टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। पारी के पहल ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। वे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 4.2 ओवर में कप्तान संजू सैमसन आउट हो गए। वे महज 12 रन पर आउट हो गए। इन दोनों के बाद जोस बटलर भी ज्यादा देर मैच पर नहीं टिक पाए। वे 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रियान ने खेली अर्धशतकीय पारी

युवा बल्लेबाज रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई राजस्थान रॉयल्स टीम को संभाला। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। रियान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 138.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मद से 54 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

मुकेश ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने कुल पांच खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई, लेकिन विकेट चटकाने के मामले में सिर्फ दो खिलाड़ी ही सफल हो पाए। मुकेश मढवाल ने 4 ओवर में 5 की इकोनॉमी से 20 रन दिए और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मुकेश ने राजस्थान के तीन बड़े खिलाड़ी कप्तान संजू सैमसन सहित जोस बटलर और रवि अश्विन को आउटकर पवेलियन भेजा। वहीं, क्वेना मफाका ने 2 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

ट्रेंट बोल्ट बने मैन ऑफ द मैच

मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पारी के पहले ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई की बैकफुट पर धकेल दिया।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article