क्रिकेट

IPL Qualifier 2, MI vs PBKS Pitch Report: मुंबई-पंजाब के बीच आज के आईपीएल क्वालीफायर मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 Playoffs Qualifier 2, MI vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (1 Jun 2025) आईपीएल के 18वें संस्करण के प्लेऑफ में क्वालिफायर 2 का आयोजन किया जाने वाला है। आज के मैच में पंजाब किंग्स की टक्कर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होने वाली है। आज मैच जीतन वाली टीम को सीधे आईपीएल फाइनल में एंट्री मिलेगी। यहां हम जानेंगे अहमदाबाद में हो रहे आज के मैच की पिच रिपोर्ट और खास आंकड़े।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स क्वालिफायर 2 पिच रिपोर्ट

IPL 2025 Qualifier 2, MI vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंतिम मोड़ पर आ चुका है। आज प्लेऑफ राउंड में दूसरा क्वालीफायर (Qualifier 2) मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम 7:30 बजे से होगा। टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 19 अंकों के साथ ग्रूप स्टेज में टॉप पर फिनिश किया। हालांकि वे क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम से हार गए लेकिन उन्हें अब एक और मौका मिला है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम ने 16 अंकों के साथ नंबर 4 पर फिनिश किया और इसके बाद एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को भी मात दी। आज के मैच में जो टीम जीती उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आज मुंबई-पंजाब मैच में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे, जबकि मुंबई इंडियंस टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में केवल एक बार टक्कर हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मैच टॉप 2 की पोजिशन निर्भर करने वाला था और इसमें पंजाब किंग्स की टीम ने जीत दर्ज कर ली थी। दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें जाए तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 बार जीत दर्ज की है वहीं पंजाब किंग्स केवल 15 मैच जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आज के दूसरे क्वालीफायर मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs PBKS Qualifier 2 Pitch Report)

आईपीएल 2025 प्लेऑफ के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जाएगा। दुनिया के सबसे क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज ही हावी होते नजर आए हैं। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाज और बीच के ओवरों में स्पिनर्स बैटिंग टीम को कुछ झटके जरूर देंगे। यहां अब तक सबसे बड़ा आईपीएल टी20 टीम स्कोर पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है जब उन्होंने मेजबान गुजरात की टीम के खिलाफ मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट पर 243 रन बना दिए थे। वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर न्यूनतम आईपीएल स्कोर (89 रन) मेजबान गुजरात टाइटंस टीम के नाम दर्ज हो रखा है। यहां सर्वाधिक लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा पंजाब किंग्स ने पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया था जब उन्होंने 200 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। अहमदाबाद की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यहां खेले गए अब तक के 38 आईपीएल मैचों में 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 21 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। आंकड़ों की नजर से देखें तो यहां पूरे मैच में पिच पर बल्लेबाज अपना दबदबा कायम कर सकते हैं।

आज आईपीएल 2025 के दूसके क्वालीफायर मैच में मुंबई और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Mumbai vs Punjab IPL 2025 Qualifier 2 Today)

आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आज होने वाले मैच में नजरें कई धुरंधरों पर रहेंगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जॉनी बेयरस्टो (Johnny Bairstow) मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर नजर रहेगी। वहीं पंजाब के लिए उसके कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), प्रियांश आर्य (Priyansh Arya), शशांक सिंह (Shashank Singh), नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) और हर्ष दुबे (Harsh Dubey) पर नजरें रहेंगी।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2025 Squads)

मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिचर्ड ग्लीसन, चैरिथ असलंका।

पंजाब किंग्स आईपीएल टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, विजयकुमार विशक, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, यश ठाकुर और जोश इंग्लिस।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today)

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आज के मैच का आयोजन अहमदाबाद में किया जाने वाला है। वहां पर दिन में तो गर्मी रहने वाली है हालांकि मैच के समय आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मैच के दूसरे हाफ में हालांकि हल्की बारिश के असार जताए गए हैं लेकिन मैच में इसका ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article