क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के आयोजन की संभावना तलाश रहा है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 29, 2022, 01:25 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की मेजबानी करने के बाद एमसीसी क्रिकेट ग्राउंड दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज के आयोजन की संभावना तलाश रहा है।

Image

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड( साभार MCG)

Photo : Twitter

मेलबर्न: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टबूर को टी20 विश्व कप 2022 के दौरान खेले गए महामुकाबले की खुमारी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स के जेहन से नहीं उतर रही है। तकरीबन दो महीने बाद उन्होंने एमसीजी में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के आयोजन की संभावना लताशनी शुरू की है।

भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के खिलाफ साल 2007 के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। 2013 के बाद से दोनों टीमों के बीच किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं हुई है। दोनों का आमना-सामना केवल आईसीसी की स्पर्धाओं, एशिया कप में होता रहा है। दोनों के बीच आखिरी बार भिड़ंत एमसीजी में हुई थी। जहां भारत ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 90 हजार दर्शकों की मौजूदगी में विराट कोहली की यादगार पारी की बदौलत पटखनी दी थी।

ऐसे में एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा है कि उस मैच के माहौल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर मेलबर्न में टेस्ट मैच खेले गए तो मैदान के दर्शकों से भरने में कोई परेशानी नहीं होगी।

फॉक्स ने भारत-पाकिस्तान के विश्व कप मुकाबले को याद करते हुए कहा, उस मैच के माहौल जैसा कुछ नहीं हो सकता। मैंने वैसा पहले कभी महसूस नहीं किया। हर गेंद के बाद आने वाली आवाज अद्भुत थी। अगर एमसीसी में भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तीन टेस्ट मैच होना अद्भुत होगा। हर बार मैदान पूरी तरह खचाखच भरा होगा।'

फॉक्स ने आगे कहा,हमने इस मामले को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया राज्य सरकार के सामने रखा है। मैं अच्छी तरह समझता हूं मुश्किल कार्यक्रम के बीच सीरीज के आयोजन के लिए वक्त निकालना बेहद जटिल मसला है। मुझे लगता है कि यह संभवत: मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।'

उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मसले को आईसीसी के सामना लगातार उठाता रहेगा। जब आप दुनिया भर में टेस्ट मैचों के दौरान स्टेडियम को खाली देखते हैं तब मुझे लगता है कि इनका भरा होना ज्यादा बेहतर होता। खचाचक भरे स्टेडियम में खेल का लुत्फ उठाना अपने आप में अलग अनुभव होता है।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article