क्रिकेट

Bangladesh New ODI Captain: बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो से छीनी वनडे टीम की कमान, इस खिलाड़ी बनाया नया कप्तान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल बसन शांतो की जगह मेहदी हसन मिराज को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है।

Image

मेहदी हसन मिराज

ढाका: ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को गुरुवार को एक साल के लिए बांग्लादेश का एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया गया। अगले महीने श्रीलंका में होने वाली तीन मैच की श्रृंखला में वह पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। मेहदी एकदिवसीय टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो से संभालेंगे जो टेस्ट कप्तान बने रहेंगे। लिटन दास टी20 में बांग्लादेश की अगुआई करते रहेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में संभालेंगे कमान

बांग्लादेश 17 जून से 16 जुलाई तक दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। टीम इसके बाद अगस्त में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ तीन-तीन मैच की एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला खेलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में 27 वर्षीय मेहदी ने कहा,'बोर्ड द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।'

ऐसा रहा है मेहदी का करियर

मेहदी ने मार्च 2017 में पदार्पण करने के बाद से अब तक 105 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें दो शतक और छह अर्द्धशतक की मदद से 1,617 रन बनाए हैं और 110 विकेट भी लिए हैं। मेहदी ने कहा,'देश का नेतृत्व करना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है और मैं बोर्ड द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास के लिए आभारी हूं। मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा है। हमारे पास निडर क्रिकेट खेलने की प्रतिभा और विश्वास है। मैं चाहता हूं कि हम आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करें और बिना किसी बाधा के खेलें तथा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखें।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article