क्रिकेट

WPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी, बनीं 200+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 11:36 PM IST

Womens Premier League 2023 Most Runs: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग का विमेंस प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। उन्होंने लीग में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अच्छे से संभाल रखी हैं। वे लीग में 200+ स्कोर करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी। (Instagram)

Womens Premier League 2023 Most Runs: विमेंस प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। इसके चलते हर दिन के मैच में कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और और कई रिकॉर्ड टूट भी रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के मुकाबले में भी कई नए रिकॉर्ड बने। इस मुकाबले में 140 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने 15 गेंद पर तीन चौके की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेलीं। इसके साथ ही उनके विमेंस प्रीमियर लीग में 206 रन पूरे हो गए। वे लीग में 200+ रन बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी बन गईं।

टॉप-5 स्कोरर में दिल्ली के दो खिलाड़ी

लीग के टॉप-5 स्कोरर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का कब्जा है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 4 मैचमें 146.09 की स्ट्राइक रेट और 68.66 की औसत से 206 रन के साथ टॉप पर बरकरार हैं। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी 4 मैचों में 192.47 की स्ट्राइक रेट और 59.66 की औसत से 179 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 156 की स्ट्राइक और 78 की औसत से 156 रन बनाए हैं। गुजरात जाएंट्स की हरलीन देओल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने चार मैच में 143.01 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरी की सोफीह डिवाइन पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 142.22 की स्ट्राइक रेटस से 128 रन बनाए हैं।

दिल्ली के खिलाड़ियों के नाम सर्वाधिक फिफ्टी

विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है। लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक दिल्ली के खिलाड़ियों के नाम है। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के नाम दो-दो अर्धशतक है। इसके अलावा अलग-अलग टीमों के 11 खिलाड़ियों के नाम एक-एक शतक है। मेग लैनिंग चौके जमाने के मामले में टॉप पर हैं, जबकि शेफाली वर्मा छक्के में आगे हैं। मेग लैनिंग ने लीग में 32 चौके जमाए हैं, जबकि शेफाली ने कुल 10 छक्के लगाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article