क्रिकेट

On This Day 1925: पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को भारतीय गेंदबाज ने 99 रन पर किया था स्टंप, एक फैंस की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 11:53 AM IST

IND vs PAK Test, Maqsood Ahmed Stumped : पाकिस्तान के बल्लेबाज मकसूद अहमद अपने टेस्ट करियर में एक भी शतक नहीं जमा पाए। भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर वे शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज ने उनके सपने को पूरा नहीं होने दिया। इसका आज भी मलाल पाकिस्तानी फैंस को है।

Image

पाकिस्तान का क्रिकेट स्टेडियम। (फोटो - आईसीसी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

IND vs PAK Test, Maqsood Ahmed Stumped : हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है कि वे क्रिकेट के मैदान पर तूफानी पारी खेलकर शतक जमाए और अपनी टीम को जीत दिलाए। लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज मकसूद अहमद के शतक पर भारतीय गेंदबाज ग्रहण लगा कर बैठ गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर में टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में आज के दिन पैदा हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज मकसूद अहमद भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन शतक पूरा होने से एक रन पहले यानी 99 रन पर सुभाष गुप्ते की गेंद पर नरेन तमहाने ने स्टंप कर उनके सपने को भी तोड़ दिया था।

पाक ने पहली पारी में बनाए थे 300 + रन

लाहौर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी। टीम ने पहली पारी में 187.5 ओवर में 328 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारतीय मूल के पाकिस्तानी बल्लेबाज मकसूद अहमद के अलावा वजीर मोहम्मद और इमतियाज अहमद ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि पाक टीम के कप्तान अब्दुल करदार अर्धशतक से चूक गए थे। उनको 44 रन पर आउट हो गए थे।

99 रन पर आउट होने वाले पहल व्यक्ति

1952 में पाक के लिए डेब्यू करने वाले मकसूद अहमद 99 रन पर स्टंप होने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके 99 रन पर आउट होने की रेडियो पर खबर सुन रहे एक फैंस को दिल का दौड़ पड़ गया था और उनकी मौत भी हो गई थी। वहीं, मकसूद भी लंबे समय तक बीमारी से जूझ रहे थे। 1999 में रावलपिंडी में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने पाक टीम के लिए 16 टेस्ट मैच खेलने उतरे थे, जिसमें उन्होंने 507 रन बनाए थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रन था। हालांकि, दो अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे।

यह मुकाबला ड्रॉ रहा था

लाहौर में खेले गए मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ड्रॉप रहा था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 328 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी को पाक ने 136/5 रन पर घोषित कर दी थी। वहीं, भारत ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे, जबकि 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने दो विकेट पर 74 रन बनाए थे और मैच ड्रॉप हो गया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article