क्रिकेट

चोटिल ऋषभ पंत ने दोबारा बल्लेबाजी करके दिखाई दिलेरी, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन [VIDEO]

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को चोटिल होने के बावजूद मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के लिए दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी दिलेरी देखकर मैदान पर मौजूद दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

Image

बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते चोटिल ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट AP)

मैनचेस्टर: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल के बाद चोटिल हो गए। गेंद उनके दाहिने पैर के पंजे में लगी। गेंद के लगने के बाद पंत को असहनीय दर्द हुआ और इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। पंत को उसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन किया गया। रिपोर्ट आईं कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा।

इसके बाद बीसीसीआई ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पंत की चोट पर अपडेट जारी किया कि वो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। लेकिन टीम को जरूरत पड़ी तो वो बैटिंग करने मैदान पर उतरेंगे। दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर के बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट होने का बाद हर किसी की नजरें पवेलियन की ओर मुड़ गईं जहां से पंत लड़खड़ाते हुए सीढ़ियों से उतरकर मैदान की ओर बढ़ रहे थे। ये भारतीय टीम के लिए अच्छी और इंग्लैंड के लिए थोड़ी बुरी खबर थी।

दर्शकों ने किया पंत की दिलेरी को सलाम

पंत को बल्लेबाजी के लिए मैदान में आता देख मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े हो गए और तालियां बजाकर उनकी दिलेरी को सलाम किया। पंत जब तक बल्लेबाजी के लिए नहीं पहुंच गए तब तक तालियां बजती रहीं और दर्शक खड़े रहे।

बारिश की वजह से रुका खेल

पंत जब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे थे तब टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 212 रन था। ऐसे में जब वो दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम ने 6 विकेट खोकर 314 रन बना लिए थे। पंत ने 37(48) रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया लेकिन लंच होने से पहले बारिश की वजह से खेल रोक देना पड़ा। पंत लंच तक अपने खाते में दो रन और जोड़ सके थे। वो मैदान पर संघर्ष कर रहे थे लेकिन हर कोई उनकी दिलेरी की तारीफ कर रहा था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article