क्रिकेट

Mahmudullah Riyad Record: बांग्लादेशी बल्लेबाज महमूदुल्लाह के नाम दर्ज हुआ एक अनोखा अनचाहा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2024, 09:59 PM IST

Mahmudullah Riyad Record: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह रियाद के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो कि अपने आप में विशिष्ट है।

Image

महमूदुल्लाह

Mahmudullah Riyad Hat Trick Record : बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने शनिवार को हैट्रिक अपने नाम की। बांग्लादेश की पारी के चौथे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर तुषारा ने नजमुल हसन शांतो, तौहीद हृदौय और महमूदुल्लाह रियाद के विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की। शांतो और हृदोय बोल्ड हुए जबकि महमूदुल्लाह एलबीडब्लू होकर हैट्रिक शिकार बने।

नाम हुआ अनचाहा स्पेशल रिकॉर्ड

इसी के साथ ही महमूदुल्लाह के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। महमूदुल्लाह रियाद तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक का शिकार होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे रोचक बात है कि तीनों ही फॉर्मेट में वो तीसरा यानी हैट्रिक विकेट भी बने।

वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों में बने हैट्रिक शिकार

महमूदुल्लाह साल 2015 में पहली बार वनडे क्रिकेट में हैट्रिक का हिस्सा बने थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने महमूदुल्लाह का विकेट चटकाकर अपनी हैट्रिक पूरी की थी। इसके बाद साल 2020 में टेस्ट में पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह का हैट्रिक शिकार महमूदुल्लाह बने थे। और अब नुवान तुषारा का अंतरराष्ट्रीट टी20 में हैट्रिक शिकार महमूदुल्लाह बने हैं।

ऐसा रहा है महमूदुल्लाह का रिकॉर्ड

साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले महमूदुल्लाह ने करियर में 50 टेस्ट, 229 वनडे और 134 टी20आई मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 2914, वनडे में 5348 और टी20आई में 2176 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 51 अर्धशतक जड़े हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article