लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल शेड्यूल 2025, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11 यहां से देखें: लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) की टीम आईपीएल 2025(IPL 2025) में अपने अभियान की शुरुआत विशाखापट्टन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च, 2025 को करेगी। बीसीसीआई ने रविवार 16 फरवरी, 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। आईपीएल-18(IPL 18) का आगाज 22 मार्च को इडेन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर पिछले बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच भिड़ंत के साथ होगा। इसी मैदान पर आईपीएल 2025 का फाइनल भी 25 मई, 2025 को खेला जाएगा। लखनऊ की टीम सीजन का अपना आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर पर 18 मई, 2025 को खेलेगी। ये लीग दौर का सीजन का आखिरी मैच भी होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Lucknow Super Giants (LSG) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)
| क्रमांक | तारीख | दिन | बनाम | समय |
| 1 | 24 मार्च 2025 | सोमवार | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM |
| 2 | 27 मार्च 2025 | गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM |
| 3 | 1 अप्रैल 2025 | मंगलवार | पंजाब किंग्स | 7:30 PM |
| 4 | 4 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM |
| 5 | 6 अप्रैल 2025 | रविवार | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM |
| 6 | 12 अप्रैल 2025 | शनिवार | गुजरात टाइटन्स | 3:30 PM |
| 7 | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार | चेन्नई सुपर किंग्स | 7:30 PM |
| 8 | 19 अप्रैल 2025 | शनिवार | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM |
| 9 | 22 अप्रैल 2025 | मंगलवार | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM |
| 10 | 27 अप्रैल 2025 | रविवार | मुंबई इंडियंस | 3:30 PM |
| 11 | 04 मई 2025 | रविवार | पंजाब किंग्स | 7:30 PM |
| 12 | 09 मई 2025 | शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7:30 PM |
| 13 | 14 मई 2025 | बुधवार | गुजरात टाइटन्स | 7:30 PM |
| 14 | 18 मई 2025 | रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल 2025 फुल स्क्वाड यहां से देखें (Lucknow Super Giants (LSG) TATA IPL 2025 Full Squad List)
| खिलाड़ी नंबर | खिलाड़ी का नाम | रोल | कीमत |
| 1. | ऋषभ पंत | बल्लेबाज | 27 करोड़ |
| 2. | डेविड मिलर | बल्लेबाज | 7.50 करोड़ |
| 3. | एडेन मार्करम | बल्लेबाज | 2 करोड़ (बेस प्राइज) |
| 4. | मिचेल मार्श | ऑलराउंडर | 3.40 करोड़ |
| 5. | आवेश खान | गेंदबाज | 9.75 करोड़ |
| 6. | अब्दुल समद | ऑलराउंडर | 4.20 करोड़ |
| 7. | आर्यन जुयाल | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 30 लाख(बेस प्राइज) |
| 8. | आकाश दीप | गेंदबाज | 8 करोड़ |
| 9. | हिम्मत सिंह | बल्लेबाज | 30 लाख |
| 10. | शाहबाज अहमद | ऑलराउंडर | 2.40 करोड़ |
| 11. | एम. सिद्धार्थ | गेंदबाज | 75 लाख | 12. | दिग्वेश सिंह
लखनऊ का पिछले सीजन कैसा रहा था प्रदर्शन
केएल राहुल की कप्तानी में साल 2024 में आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ सातवें पायदान पर रही थी। चार टीमें 14 में 7 मैच जीत सकी थी और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। नेट रन रेट के मामले में लखनऊ की टीम पिछड़ गई थी और उसे सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा था।
