LSG vs PBKS Highlights: अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीद
LSG vs PBKS Highlights: आईपीएल में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इकाना में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
LSG vs PBKS Highlights: अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीद
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
हेड टू हेड की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में पंजाब ने 4 जबकि लखनऊ ने 3 में जीत दर्ज की है। इकाना में भी पंजाब का स्कोर 2-1 रहा है। 2025 से पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड एकतरफा रहा है और उसने सभी 3 मुकाबले जीते हैं।
आज के मैच में पंजाब और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यान्सेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
