क्रिकेट

LSG vs MI Pitch Report: लखनऊ और मुंबई के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, LSG vs MI Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 67वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने जा रही है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और लखनऊ का भी प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन ही है। ऐसे में ये मुकाबला सिर्फ औपचारिकता जैसा ही होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में ये आखिरी मैच होगा। मैच का आयोजन मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में होना है। यहां हम जानेंगे लखनऊ-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़े।

Image

लखनऊ-मुंबई मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज सीजन का 67वां मैच
  • आमने-सामने होंगी लखनऊ और मुंबई की टीमें
  • मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा मुकाबला

IPL 2024, LSG vs MI Pitch Report Today Match: क्रिकेट फैंस को सिर्फ खेल, रोमांच और चौके-छक्कों का आनंद लेना होता है और शायद आज होने वाले आईपीएल 2024 के मैच में दर्शक मैदान पर यही करने आएंगे। दरअसल, आज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मैच खेला जाना है। दोनों टीमों का ये आखिरी मैच है। एक तरफ है मुंबई की टीम जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और लखनऊ की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन जैसा ही है। ऐसे में जब आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा तो क्रिकेट फैंस की नजरें ज्यादातर उन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी जो कुछ ही दिनों में टी20 विश्व कप 2024 खेलने के लिए अमेरिका-वेस्टइंडीज रवाना होने वाले हैं।

आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच से पहले आपको बता दें कि सीजन के पहले चरण में हुए मैच में लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। अब आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में इनका आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक लखनऊ और मुंबई के बीच 5 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 4 बार लखनऊ की टीम को जीत मिली है जबकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। आज के मैच के स्टार खिलाड़ियों की बात करें तो, लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से उनके कप्तान केएल राहुल (KL Rahul), मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और यश ठाकुर (Yash Thakur) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि टी20 विश्व कप से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे धुरंधर पूरी लय में वापस आ जाएं।

लखनऊ-मुंबई मैच पिच रिपोर्ट (LSG vs MI Pitch Report Today Match)

मुंबई और लखनऊ के बीच आज खेला जाने वाला आईपीएल 2024 मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर ये मौजूदा आईपीएल सीजन का आखिरी मैच होगा। यहां की पिच एक बार बल्लेबाजों के लिए बहुत कुछ समेटे रखे हुए होगी और बल्लेबाज इस सीजन में आखिरी बार यहां रनों की बारिश करते नजर आएंगे। इस बार यहां छह आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, उसमें पहले मुकाबले को छोड़ दें तो बाकी सभी मैच हाई-स्कोरिंग मुकाबले रहे हैं। तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, मतलब साफ है कि इस पिच पर अंत तक रन बनने की गुंजाइश रहेगी और एक बार बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाज हावी रहेंगे और बीच के ओवरों में पीयूष चावला और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर्स कुछ विकेट जरूर निकाल सकते हैं।

इस मैदान पर लखनऊ और मुंबई के आंकड़े (LSG and MI Stats At Mumbai)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से भारतीय क्रिकेट फैंस की तमाम सुनहरी यादें जुड़ी हैं और जब आज आईपीएल 2024 का आखिरी मैच होगा तो फैंस कुछ और यादें समेटने की कोशिश करेंगे, भले ही उनकी स्थानीय टीम का प्रदर्शन इस बार सबसे खराब रहा। आज यहां लखनऊ और मुंबई की टीमों की टक्कर होगी तो इस मैदान पर इनकी पुरानी भिड़ंत को देख लेते हैं। अब तक मुंबई और लखनऊ के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर सिर्फ 1 मैच खेला गया है। वो मुकाबला दो साल पहले 2022 में हुआ था। उस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी मेजबान मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 132 रन ही बना सकी थी और 36 रनों से मैच गंवा दिया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article