क्रिकेट

EXPLAINED: टीम इंडिया के चलते लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को कैसे हो गया करोड़ों का नुकसान? जानें वजह

Lords Cricket Ground Loss due to Team India: 11 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई है। इससे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को भी करोड़ों का नुकसान हो गया है। आइए जानते हैं कि ऐसा आखिरकार क्यों हो रहा है।

Image

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (फोटो -X)

Lords Cricket Ground Loss due to Team India: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का आयोजन 11-15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में किया जाने वाला है। WTC 2025 के फाइनल में, गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना WTC 2023-25 की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका से होगा। लंदन का यह प्रतिष्ठित स्टेडियम इतिहास में पहली बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा, लेकिन भारत के फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के कारण ‘क्रिकेट के घर’ को लगभग 4 मिलियन पाउंड का राजस्व नुकसान होने वाला है।

टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कि "आयोजकों ने मूल रूप से टिकटों की कीमत प्रीमियम दर पर रखी थी, उनका मानना था कि भारत के प्रशंसकों की मांग टिकटों की संख्या से अधिक होगी, लेकिन भारत की अनुपस्थिति ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा अपेक्षित वित्तीय लाभ को काफी हद तक कम कर दिया है, जो वैश्विक खेल में भारतीय क्रिकेट के दबदबे को एक बार फिर से दर्शाता है।

ऐसे बाहर हुई भारत

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया लगातार तीसरे WTC फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाइ करने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पिछले आठ मैचों में छह हार ने उन्हें दौड़ से बाहर कर दिया। भारत को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ में 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 संस्करण में पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम ने उन पर 3-1 से जीत हासिल की।

10 जुलाई को होगा भारत और इंग्लैंड टेस्ट

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भले ही डब्लूयूटीसी फाइनल में भारतीय प्रशंसक ज्यादा नहीं आएंगे। लेकिन इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का मैच खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 10 जुलाई से होगी और ये 14 जुलाई तक खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच के चलते लॉर्ड्स में भारतीय प्रशंसकों की भीड़ लग सकती है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article