दिग्गजों को जमींदोज करके टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल (T20 World Cup 2024 Semi Final) में पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan) की इस उपलब्धि ने पूरे देश को जश्न में सराबोर कर दिया और लोग सड़कों पर खुशियां बांटने निकल पड़े। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उसने आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को भी बाहर कर दिया। इससे पहले ग्रुप चरण में उसने न्यूजीलैंड को हराया था।
नवीन उल हक ने जैसे ही मुस्ताफिजुर रहमान को LBW आउट किया, खोस्त, पकतिया और काबुल में बड़ी तादाद में क्रिकेटप्रेमी जुटने लगे।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन शहरों की तस्वीरें एक्स पर डाली है । इसके साथ कैप्शन दिया है, ठदेखो कि सफलता के हमारे लिये क्या मायने हैं।"
एक और पोस्टर में हजारों प्रशंसकों को सड़कों पर, अपने घरों की बालकनी में और दुकानों की छतों पर जश्न मनाते देखा गया। कैप्शन में कहा गया, "उन्हें पता है कि टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के नायकों की जीत का जश्न कैसे मनाना है।"
