क्रिकेट

Mumbai vs Up Live Streaming:जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी हरमनप्रीत की टीम मुंबई इंडियंस, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 07:00 AM IST

Mumbai Indians vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी, जबकि यूपी वॉरियर्ज भी टॉप-2 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Image

हरमनप्रीत कौर और एलिसा हीली।

Photo : Twitter

Mumbai Indians vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमिसर लीग में रविवार का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। वहीं, टाइटल की रेस में बने रहने के लिए यूपी वॉरियर्ज की टीम भी जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग में तीन मैच खेलने उतरी है और तीनों में जीत हासिल कर छह अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। मुंबई लीग में एक मात्र अजेय टीम है। वहीं, यूपी वॉरियर्ज का मुंबई के सामने प्रदर्शन थोड़ा कमजोर है। टीम तीन मैच खेलने उतरी है, जिसमें से दो में जीत मिली है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए टीम को मुंबई के सामने संभल कर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है।

कब होगा WPL 2023 मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच ( Mumbai Indians vs UP Warriorz Match date)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच 12 मार्च, रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Mumbai Indians vs UP Warriorz Match venue)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Mumbai Indians vs UP Warriorz Match Time)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch Mumbai Indians vs UP Warriorz Match)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Mumbai Indians vs UP Warriorz live streaming)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article