Delhi Capitals VS Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमिसर लीग में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि टीम ने अभी तक कुल चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स 6 अंक और +2.338 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की बात करें तो अभी तक जीत का खाता तक नहीं खुला सका है। टीम को चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम - 2.648 नेट रनरेट के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।
क्रिकेट
Delhi vs Bangalore Live Streaming: दिल्ली दावेदारी मजबूत करने उतरेगी और बेंगलोर को पहली जीत की तलाश, देखें कब और कहां होगा मुकाबला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 13, 2023, 07:00 AM IST
