Delhi Capitals vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपनी-अपनी टीम की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आगे बढ़ रही है। टीम को पांच मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 8 अंक और +1.887 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली के सामने गुजरात जाएंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। गुजरात को पांच मुकाबले में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है। दो अंक और -3.207 नेट रनरेट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।
क्रिकेट
Delhi vs Gujarat Live Streaming: जीत के लिए दिल्ली फिर तैयार, गुजरात को दिखाना होगा दम, देखें कब और कहां होगा मुकाबला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 16, 2023, 07:00 AM IST
