KKR Vs DC Highlights: भारी पड़ा पहले बैटिंग करने का फैसला, कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
KKR Vs DC Highlights: भारी पड़ा पहले बैटिंग करने का फैसला, कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप यादव के नाबाद 35 रन के पारी के दम पर कोलकाता के सामने 154 रन का आसान लक्ष्य रखा। दिल्ली की टीम कोलकाता की स्पिन गेंदबाजों को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट चटकाए।
इससे पहले टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर ने पारी की शुरुआत की लेकिन पहले ओवर में स्टार्क को 3 चौके लगाने के बाद अगले ओवर में शॉ 7 गेंद मे 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली ने लगातार विकेट खोए। पावरप्ले में टीम 67 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी थी। पंत और पोरेल ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रहे। पंत 20 गेंद में 27 और अभिषेक पोरेल 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
KKR Vs DC IPL Today Match Pitch Report in Hindi Today Match
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर (KKR Vs DC Head to Head Today Match)
दोनों टीम में मैच विनर की भरमार है और यह हेड टू हेड आंकड़ों में भी नजर आता है। अब तक दोनों टीम 33 बार भिड़ चुकी है जिसमें से 17 बार केकेआर ने बाजी मारी है और 15 मुकाबला दिल्ली ने जीता है। एक बार फिर फैंस को एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
KKR Vs DC Dream11 Prediction Todays Match in Hindi | IPL Aaj ke Match ka Live Score Updates | KKR Vs DC Aaj Ka match Kaun Jitega Prediction
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख डार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद।
