क्रिकेट

कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम के खिलाफ दोहराया 2019 वर्ल्ड कप वाला करिश्मा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:53 PM IST

Kuldeep Yadav bowled Aiden Markram: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एडेम मार्करम को शानदार गेंद पर बोल्ड करके प्रशंसकों को साल 2019 के विश्व कप में बाबर आजम के विकेट की यादें ताजा कर दीं। बाबर आजम के उस विकेट ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।

Image

कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम के खिलाफ दोहराया 2019 वर्ल्ड कप वाला करिश्मा

लखनऊ: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। 8 ओवर में उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने इस दौरान एडेन मार्करम को आउट शानदार तरीके से बोल्ड करके 2019 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर दीं।

पारी के 16वें ओवर में एडने मार्करम को अंदर आती गेंद पर बोल्ड कर दिया। कुलदीप ने ऑफ द स्टंप गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिसे मार्करम अच्छी तरह पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। गेंद का टिप्पा मार्करम के बैट के बाहर था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि गेंद इतनी ज्यादा स्पिन होकर स्टंप्स पर जा लगेगी।

कुलदीप यादव ने अपनी इस गेंद से साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में किए मुकाबले की यादें ताजा कर दी। कुलदीप ने अपनी एक ऐसी ही गेंद पर पाकिस्तान के बाबर आजम को बोल्ड कर दिया था। उस गेंद पर बाबर पूरी तरह गच्चा खा गए थे। कुलदीप की इस गेंद ने उस दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

मार्करम भी बाबर आजम की तरफ फ्रंट फुट पर थे और डिफेंड करने के लिए तैयार थे। लेकिन गेंद इतनी ज्यादा टर्न हुई थी जिसके लिए वो कतई तैयार नहीं थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article