क्रिकेट

IPL 2025 से पहले आरसीबी के खिलाड़ी की कप्तानी में टीम ने किया धमाल, इस टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास

Krunal Pandya Team Baroda Create New Record: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का इन दिनों रोमांच जारी है। आरसीबी के खिलाड़ी और बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुणाल पंड्या की टीम ने सिक्किम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। बड़ौदा ने सिक्किम को सात विकेट पर 86 रन पर रोककर 263 रन से मैच अपने नाम किया।

Image

बड़ौदा टीम के खिलाड़ियों के साथ कप्तान क्रुणाल पंड्या। (फोटो- Krunal Pandya Twitter)

Photo : Twitter

Krunal Pandya Team Baroda Create New Record: बड़ौदा की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ 349 रनों का विशाल स्कोर बनाते हुए टी20 के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस पारी के साथ, बड़ौदा ने जिम्बाब्वे के 344 रनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी20 में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने का नया रिकॉर्ड बना लिया है। बड़ौदा ने सिक्किम को सात विकेट पर 86 रन पर रोककर 263 रन से यह मैच जीता।

क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा की टीम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शानदार बल्लेबाज़ी की। भानु पनिया ने सबसे ज़्यादा 51 गेंदों पर नाबाद 134 रन बनाए। इसके अलावा शिवालिक शर्मा (17 गेंदों में 53 रन), अभिमन्यु सिंह (17 गेंदों में 55 रन), और विष्णु सोलंकी (16 गेंदों में 50 रन) ने तेज अर्धशतक लगाए।

इस मैच में छक्कों का भी नया रिकॉर्ड बना। बड़ौदा ने अपनी पारी में 37 छक्के लगाए, जो टी20 इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज़्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के नाम था, जिसने गाम्बिया के ख़िलाफ़ 27 छक्के मारे थे। कुल 37 छक्के किसी मैच की दोनों पारियों में मिलाकर पांचवें सबसे बड़े आंकड़े हैं। अगर सिक्किम अपनी पारी में 6 छक्के लगा लेता , तो यह टी20 मैच में सबसे ज्यादा दा छक्कों का नया रिकॉर्ड बन जाता।

बड़ौदा के इस प्रदर्शन के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी में नॉकआउट की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। बड़ौदा इस ग्रुप में 24 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गया है, गुजरात भी 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि सौराष्ट्र 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसके पास एक मैच बचा हुआ है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article