क्रिकेट

T20I टीम में भी डिजर्व नहीं करते शुभमन, बीसीसीआई पर भड़के पूर्व सेलेक्टर

Team India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में हार्दिक पांड्या को लीडरशिप रोल से किनारा कर दिया गया है जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को जगह नहीं मिली है।

Image

शुभमन गिल (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
  • गिल का हुआ टी20 और वनडे में प्रमोशन
  • श्रीकांत ने उठाया गिल को उप-कप्तान बनाने पर सवाल

Team India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को जबसे टीम इंडिया के टी20 और वनडे टीम का ऐलान किया गया तब से पूर्व क्रिकेटर कुछ चीजों को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी में से एक रुतुराज गायकवाड़ के टीम में जगह न मिलने को लेकर है। गायकवाड़ को वनडे और टी20 दोनों में कसिंडर नहीं किया गया। इतना ही नहीं बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और अपने दूसरे ही टी20 मुकाबले में शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को भी जगह नहीं दी गई है। अभिषेक की तरह रुतुराज गायकवाड़ ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। टी20 और वनडे दोनों टीम में शुभमन गिल का प्रमोशन किया गया है। उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उठाया सवाल

रुतुराज गायकवाड़ को टी20 टीम में जगह न दिए जाने के फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान और सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बीसीसीआई की आलोचना की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने बेटे के साथ बातचीत में सवाल उठाया है। उन्होंने कहा 'शुभमन गिल टी20 टीम में डिजर्व नहीं करते। उन्होंने सेलेक्टर के उस फैसले पर भी सवाल उठाया जिसके तहत गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रुतुराज गायकवाड़ की जगह तो टी20 टीम में स्वत: ही बनती है।

27 जुलाई से श्रीलंका दौरा

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का यह पहला असानइनमेंट है। 27 जुलाई से शुरू हो रहा यह दौरा 7 अगस्त तक चलेगा। पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी उसके बाद 2 अगस्त ने टीम इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके साथ ही टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी शुरू हो जाएगी। टी20 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे जबकि वनडे मुकाबले दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article