क्रिकेट

IPL 2024, DC vs LSG: दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद केएल राहुल ने बताया कि कहां हुई चूक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2024, 12:27 AM IST

IPL 2024, DC vs LSG, KL Rahul Statement: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। हार के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि उनसे कहा हुई चूक।

Image

केएल राहुल और ऋषभ पंत हाथ मिलते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, DC vs LSG, KL Rahul Statement: आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। इसी जीत के साथ दिल्ली ने लीग के अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर मौजूदा सीजन के सफर को समाप्त किया। हालांकि, टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बना सकी। इस हार के साथ लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि, लखनऊ एक मुकाबला खेलने और उतरेगी।

हार के बाद क्या बोले केएल राहुल?

दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पिच को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूरे मैच के दौराप पिच एक जैसी थी। पहले ओवर में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आउट करने के बाद जीत की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन अभिषेक पोरेल और शाई होप ने शानदार पारी खेली। आगे उन्होंने कहा कि हमें लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था, जो हमने नहीं किया। पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने का नुकसान हुआ। आगे उन्होंने कहा कि हम पावरप्ले में ही काफी विकेट गंवा रहे हैं। यह एक मैच की बात नहीं है यह पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए समस्या रही है।

प्लेऑफ द मैच बने इशांत

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा एक बार शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में 8.50 की इकोनॉमी से 34 रन दिए और सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उनको प्लेऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article