क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test, Day 5 Pitch Report: आज मैच के आखिरी दिन कैसी है पिच रिपोर्ट, केएल राहुल ने दिया है बड़ा बयान

KL Rahul on IND vs ENG 1st Test Day 5 Pitch Report: आज भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच का आखिरी व निर्णायक दिन है। इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट हासिल करना है, जबकि भारत को 10 विकेट लेने होंगे जीत के लिए। केएल राहुल ने कहा है कि पांचवें दिन रन बनाना आसान नहीं होगा, उन्होंने ऐसा क्यों कहा और कैसी होगी पांचवें दिन की पिच, यहां जानिए।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट

Photo : AP

IND vs ENG 1st Test Day 5 Pitch Report: भारतीय ओपनर केएल राहुल ने हेडिंग्ले की पिच की तुलना उपमहाद्वीप की विकेट से की है और कहा है कि टेस्ट के अंतिम दिन रन बनाना आसान नहीं होगा। भारत ने राहुल के शानदार 137 रन और ऋषभ पंत के मैच के दूसरे शतक की मदद से इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे और जीत के लिए अब भी 350 रन की जरूरत है। राहुल को उम्मीद है कि "अंतिम दिन बेहद दिलचस्प" होगा।

राहुल ने जियोस्टार के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि पहले दो दिन काफी गर्मी थी, जिससे पिच पर असर पड़ा है। चौथे दिन के खेल के बाद "दरारें अब खुलने लगी हैं। थोड़ी रफ भी बन गई है, और विकेट भी काफी सूखी है। ज्यादातर मामलों में यह उपमहाद्वीप की पांचवें दिन की विकेट जैसी है।"

राहुल ने कहा, "पांचवें दिन की विकेट आसान नहीं होगी, लेकिन हमें पता है कि इंग्लैंड किस तरह की क्रिकेट खेलता है। वे आक्रामक होकर चौके लगाने और जल्दी रन बनाने की कोशिश करेंगे। हमें यह ध्यान में रखना होगा और जितना हो सके सीधी गेंदबाजी करनी होगी। धैर्य रखना होगा और उन्हें आसानी से रन नहीं देने होंगे, उन्हें मेहनत करके रन बनाने पर मजबूर करना होगा। यह दिन बहुत रोमांचक हो सकता है।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article